Search

 
 
 

Jamshedpur News : कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, MGM अस्पताल रेफर

गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी बाइक से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे
 

Jamshedpur : गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी बाइक से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे. इसी दौरान स्टेशन महुआ गली के पास एक तेज रफ्तार सिल्वर रंग की हुंडई i10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उनकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें MGM अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही