Search

 
 
 

Jamshedpur News: युवती पर गर्म चाय फेंकने का मामला, कोर्ट से आरोपी की जमानत अर्जी हुई मंजूर

Jamshedpur News: मामला 6 अप्रैल की रात का है. जानकारी के अनुसार, चाय मिलने में कुछ देर होने को लेकर युवक आक्रोशित हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद युवती पर गर्म चाय फेंक दी थी. गर्म चाय गिरने से युवती बुरी तरह झुलस गई थी. घटना के बाद दुकान में भी हंगामा हुआ था
 
सांकेतिक तस्वीर

Jamshedpur News: बिष्टूपुर के टीएफए ग्राउंड के पास युवती पर गर्म चाय फेंकने के मामले में आरोपी सन्नी कुमार मिश्रा को अदालत से राहत मिली है. गुरुवार को एडीजे-5 की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी मंजूर कर दी. आरोपी की ओर से अधिवक्ता ए. झा ने अदालत में पक्ष रखा.

 

इसे भी पढ़ें:

चाय मिलने में देरी पर हुआ था विवाद

मामला 6 अप्रैल की रात का है. जानकारी के अनुसार, चाय मिलने में कुछ देर होने को लेकर युवक आक्रोशित हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद युवती पर गर्म चाय फेंक दी थी. गर्म चाय गिरने से युवती बुरी तरह झुलस गई थी. घटना के बाद दुकान में भी हंगामा हुआ था.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. गंभीर रूप से झुलसने के कारण युवती को कई दिनों तक टीएमएच के सीसीयू में भर्ती रहना पड़ा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही