Search

 
 
 

Jamshedpur News : दो इंटर्न डॉक्टरों की मौत मामला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉ. समीर के सिर में चोट का जिक्र

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2 इंटर्न डॉक्टरों समीर कुमार लाल व सक्षम सिंह की डिमना लेक में हुई मौत के मामले में बोड़ाम थाना पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2 इंटर्न डॉक्टरों समीर कुमार लाल व सक्षम सिंह की डिमना लेक में हुई मौत के मामले में बोड़ाम थाना पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साकची काशीडीह निवासी डॉ समीर कुमार लाल के सिर के दाहिने हिस्से में करीब दो सेंटीमीटर गहरे जख्म का उल्लेख है. सिर में रक्त का थक्का जमने की बात भी सामने आई है.

 


मामले की जांच में पुलिस ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ यश बरछा से विस्तृत पूछताछ की है. उनकी एक महिला मित्र का बयान भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना वाली रात डिमना लेक में तैनात टाटा स्टील के सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी जुटाई है.

 
पुलिस ने कराया घटना का रीक्रिएशन

 जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने डॉ यश बरछा को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन भी कराया. इसके माध्यम से पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान किस तरह की परिस्थितियां बनी थीं. इसके अलावा एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल और अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की गई है, ताकि तीनों डॉक्टरों की आवाजाही और 23 जुलाई की रात की गतिविधियों की जानकारी मिल सके.


घटना के समय तीनों डॉक्टरों के साथ मौजूद रहे डॉ सचिन कुमार को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय बाद वह अपने रांची स्थित घर चले गए थे. पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद डिमना लेक पहुंचने वालों में डॉ सचिन कुमार भी शामिल थे. ऐसे में उनका बयान जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही