Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News :  एसबेस्टस काटकर दुकान से कैश समेत अन्य सामानों की चोरी

मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. बीती रात चोर एसबेस्टस काटकर दुकान में घुसे और करीब 85 हजार रुपये नकद के साथ कई सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :   मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. बीती रात चोर एसबेस्टस काटकर दुकान में घुसे और करीब 85 हजार रुपये नकद के साथ कई सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, “मामा स्टोर” के संचालक महेश सिंह रोज की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. दुकान में उस दिन बिक्री अच्छी हुई थी, इसलिए सुबह दूध, दही और अन्य सामान सप्लायरों को भुगतान करने के लिए नकद राशि दुकान में ही रखी गई थी.

 

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब महेश सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला. जांच करने पर पता चला कि दुकान से करीब 85 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये कीमत के सामान गायब हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से पूरी घटना की जानकारी ली.

 

भाजपा नेता ने मानगो थाना में शिकायत दर्ज कर जल्द कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि मानगो इलाके में नशे और अवैध लॉटरी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है.

 

विकास सिंह ने चेतावनी दी कि यदि इलाके में चोरी और अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी तो लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल मार्च निकाला जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही