Search

 
 
 

Jamshedpur News :  24 घंटे में 3 महिलाओं से चेन स्नैचिंग, उलीडीह, सोनारी व साकची के लोगों में दहशत

ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 का है, जहां शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी को एक उचक्के ने निशाना बनाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पैदल आया और महिला के गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट लिया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur  : शहर में चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं ने आम लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे के भीतर उलीडीह, सोनारी और साकची थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग महिलाओं से सोने की चेन की छिनतई हुई है. 

 

ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 का है, जहां शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी को एक उचक्के ने निशाना बनाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पैदल आया और महिला के गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट लिया.

 

जब तक महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

 

लगातार तीसरी वारदात से बढ़ी चिंता, सक्रिय गिरोह की तलाश में पुलिस

इससे पहले शुक्रवार को सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी. वहीं, शुक्रवार शाम पुलिस मुख्यालय के समीप साकची थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक अन्य महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी.

 

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस तीनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदातों के पीछे कोई संगठित चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय है या नहीं.

 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. वहीं, नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही