Search

 
 
 

Palamu News : जंगल में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगड़गवाटांड़ जंगल से शनिवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
 
पलामू जिला की खबरें
  • मोबाइल ,चप्पल व अन्य सामान बरामद

Palamu : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगड़गवाटांड़ जंगल से शनिवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.मृतका की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत सतबरवा निवासी उमेश यादव की पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है. 

 

सूचना मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि लालो देवी, उमेश यादव की पहली पत्नी थीं. वह पिछले कई वर्षों से बिहार के बकरीडीह स्थित अपने मायके में रह रही थीं.

 

Uploaded Image

घटनास्थल से सल्फास का एक डिब्बा, एक मोबाइल फोन, चप्पल, पॉलिथीन में रखी लौकी, करेला, भिंडी, सब्जियों के बीज तथा रसगुल्ला बरामद किया गया है. बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.शव के पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही