Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 18 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में पांच साल का मासूम सात्विक मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे कोमा की स्थिति में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था. बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को कोलकाता ले जाया गया. कोलकाता भेजने के लिए जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रास्ता निर्बाध बनाया.
इसे भी पढ़ें
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया. इस व्यवस्था में बिष्टुपुर, साकची और मानगो ट्रैफिक थानों की पुलिस को लगाया गया. एंबुलेंस को सुबह 11:50 बजे टीएमएच से रवाना किया गया. पुलिस ने रास्ते को सुगम बनाया, जिसके बाद एंबुलेंस दोपहर 12:05 बजे डिमना चौक पहुंची. यहां से उसे एनएच-33 के रास्ते कोलकाता के लिए रवाना किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

