Search

 
 
 

Jamshedpur News : डीडी बार हत्याकांड पर सीएम सख्त, पीड़ित परिवार से की बात, जांच व कार्रवाई का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया. सीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
बिष्टूपुर का डीडी बार, जिसे घटना के बाद प्रशासन ने सील कर दिया है.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार सक्रिय हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया. सीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष सिंह का इलाज फिलहाल कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है. जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार इलाज में हर संभव सहयोग करेगी. सरकार की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना और घायल का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना है.

 

गौरतलब है कि 27 जून की रात डीडी बार के बाहर हुए हमले में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान सोमवार को हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है.

 

इधर, घटना के बाद शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मंगलवार को एडीजी जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, एएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. इस दौरान 27 जून की घटना, हिमांशु सिंह की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

बैठक में शहर में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है. विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही