Search

 
 
 

Jamshedpur News : SIR को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने पर जोर

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को लेकर जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में कोल्हान प्रमंडल के अयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने समीक्षा बैठक की.
 
समीक्षा बैठक करते कोल्हान के आयुक्त.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को लेकर जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में कोल्हान प्रमंडल के अयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी व जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. 

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


आयुक्त ने SIR के तहत अब तक हुए कार्यों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों ने घर-घर सत्यापन, Enumeration Form, ASDD सूची के सत्यापन व मतदाता सूची से जुड़े दावों-आपत्तियों के निष्पादन की स्थिति से उन्हें अवगत कराया. ज्ञात हो कि अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जानी है. आयुक्त ने निष्पक्ष व पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. यह भी सुनिश्चित करें कि किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.


आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमों के अनुसार सत्यापन करें. पात्र मतदाताओं को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही किसी भी गलती को तय प्रक्रिया के तहत सुधार करें. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी SIR प्रक्रिया में सहयोग की अपील की. बैठक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव रुंथू महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी, AERO समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही