Search

Jamshedpur News : सिक्योरिटी गार्डों पर हमला व बेरहमी से पिटाई का आरोप, शिकायत दर्ज

Jamshedpur : जिले के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज फोर्थ फेज परिसर में तैनात सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है. इस संबंध में सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े विनोद कुमार ने कदमा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. आरोपी की पहचान लंकेश्वर के रूप में हुई है. वहीं पीड़ित गार्डों में राजेश शर्मा, सुखदेव बागती, मनोज सिंह,रविंद्र भगत शामिल है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

शिकायत के अनुसार, घटना 21 जुलाई की रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई. आरोप है कि डुप्लेक्स 9B में रहने वाले लंकेश्वर नामक व्यक्ति अपने ड्राइवर के साथ नशे की हालत में परिसर पहुंचे और गार्डों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. वहीं लंकेश्वर पर गार्डों के साथ मारपीट, गला दबाने का भी आरोप.

बता दें कि शिकायत में कहा गया है कि पहले सिक्योरिटी गार्ड राजेश शर्मा को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई. इसके बाद अन्य गार्डों को भी बारी-बारी से बुलाकर पीटा गया. आरोप है कि सुखदेव बागती का गमछे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई, जबकि मनोज सिंह और रविंद्र भगत के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई.

पीड़ित गार्डों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल कदमा थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही