Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Jamshedpur : जमशेदपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटना से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा टूट गया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटना से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा टूट गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

 

परविंदर सिंह ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

 

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही