Search

 
 
 

Jamshedpur News : संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने रांची रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Jamshedpur News : रांची रवाना होने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. संविधान देश की आत्मा है और इसमें दिए गए अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक व्यवस्था की सुरक्षा बेहद जरूरी है.
 
संविधान रक्षा मार्च

Jamshedpur News : रांची में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए गुरुवार को जमशेदपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक के लिए निकले. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

रांची रवाना होने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. संविधान देश की आत्मा है और इसमें दिए गए अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक व्यवस्था की सुरक्षा बेहद जरूरी है.

 

इसी उद्देश्य से आयोजित संविधान रक्षा मार्च में वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि रांची में आयोजित इस मार्च के माध्यम से कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के रवाना होने के दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही