Search

 
 
 

Jamshedpur News: लगातार बारिश से बागों गांव की सड़क बनी झील, जन-जीवन प्रभावित

Jamshedpur News: रोलडीह गांव जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई है. क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के ग्रामीण तीन फुट  गड्ढे में घुसकर व जान जोखिम में डाल कर जादूगोड़ा, पोटका आना- जाना कर रहे है.
 
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Jamshedpur News: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से पूर्वी सिंहभूम जिले के अन्य जगहों के साथ नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, पोटका में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इधर लगातार दो दिनों की बारिश का असर पोटका प्रखंड क्षेत्र के धीरोल पंचायत में पड़ा है. क्षेत्र के बांगो,  रोलडीह में  जन-जीवन अस्त-व्यस्त ही गया है. बागों गांव में सड़कों पर जलजमाव हो गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वही रोलडीह गांव जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई है. क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के ग्रामीण तीन फुट  गड्ढे में घुसकर व जान जोखिम में डाल कर जादूगोड़ा, पोटका आना- जाना कर रहे है. इस तरह के हालत वर्षों से ग्रामीण झेलते आ रहे है, लेकिन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि विकास के झूठे दावे पेश करने से नहीं थकते है.


मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान हैं. इसी तरह लगातार बारिश होने से यूसिल कॉलोनी, जादूगोड़ा के बगल से गुजरने वाली गुरा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है. जलस्तर बढ़ने से यूसिल  कॉलोनी के डूबाव क्षेत्र में रहने वाले यूसिल कर्मियों की धड़कने भी तेज हो गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही