Search

 
 
 

Jamshedpur News : साकची के होटल में रसोइये की संदिग्ध स्थिति में मौत, बाथरूम में मिला शव

शनिवार सुबह होटल के कर्मचारियों ने अप्पू प्रमाणिक को होटल के बाथरूम में पड़ा देखा. घटना की सूचना तत्काल होटल प्रबंधन और साकची पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
 
होटल के बाधरूम में पड़ा शव.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के साकची स्थित अशोका होटल में कार्यरत एक रसोइये की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बक्शीपाड़ा निवासी 36 वर्षीय अप्पू प्रमाणिक के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ समय से होटल में रसोइया के रूप में काम कर रहा था.

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह होटल के कर्मचारियों ने अप्पू प्रमाणिक को होटल के बाथरूम में पड़ा देखा. घटना की सूचना तत्काल होटल प्रबंधन और साकची पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अप्पू प्रमाणिक पिछले कई महीनों से पीलिया से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई होगी. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही