Search

 
 
 

Jamshedpur News : 39 लाख की नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार, तीन फरार

मानगो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 39 लाख रुपये की 45,600 पैकेट नकली सिगरेट बरामद की है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस कारोबार के तीन मुख्य आरोपी फरार हैं.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है. मानगो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 39 लाख रुपये की 45,600 पैकेट नकली सिगरेट बरामद की है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस कारोबार के तीन मुख्य आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र के एक गोदाम से स्कूटी व टेम्पो के जरिए शहर की अलग-अलग दुकानों में तक नकली सिगरेट पहुंचाई जा रही है. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

 


पुलिस की टीम ने मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-17 स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में छापेमारी की. यहां स्कूटी से नकली सिगरेट की सप्लाई कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित एक गोदाम में भी छापेमारी की. वहां से प्लास्टिक के 19 बोरों में रखी 45,600 पैकेट नकली सिगरेट बरामद की गई. जब्त सिगरेट की बाजार कीमत करीब 39 लाख रुपये है.


गिरफ्तार आरोपियों में उबैद अंसारी व एहतेशाम शमीम शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार के मुख्य संचालक वली आजम, शहनवाज दानिश व एसके परवेज फिलहाल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.


पुलिस यह जांच कर रही है कि नकली सिगरेट कहां तैयार की जा रही थी, इसका नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है और अब तक कितनी खेप बाजार में पहुंचाई जा चुकी है. छापेमारी में मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद, एसआई परवन साह, रविशंकर कुमार, दिलीप कुमार दास व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही