Search

 
 
 

Jamshedpur News: जनसमस्याओं पर भाकपा का संघर्ष तेज, हूल दिवस को ‘दिल्ली चलो’ अभियान का एलान

जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान कार्यालय में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान कार्यालय में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के राज्य परिषद् पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार जनहित के सवालों पर गंभीर नहीं दिख रही है.


बैठक में जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने जिले में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय और राज्य परिषद् द्वारा तय किए गए आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को जिले में मजबूती के साथ लागू किया जाएगा. वहीं पार्टी के नेता निगमानंद पॉल ने आय-व्यय और वित्तीय लेखा-जोखा कार्यकारिणी के समक्ष रखा.


बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई. निर्णय लिया गया कि 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर हजारीबाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसके अलावा 21 और 22 अगस्त को दुमका में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेलन तथा 28 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले “दिल्ली चलो” कार्यक्रम में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. अगस्त महीने में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदयात्रा और कोष संग्रह अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया.


बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वर तिवारी ने की. इस दौरान घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, पटमदा और पोटका समेत विभिन्न क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों और आगामी संघर्ष कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही