Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय चौक पर रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने एसआईआर के खिलाफ जोरदार विरोध जताया. पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन महतो और लोकल सचिव झंटू सिंह मुंडा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.
इसे भी पढ़ें:
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एसआईआर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दोबारा जोड़ा जाए.
इस जनाक्रोश प्रदर्शन में साधु नाथ, मानिकचंद मुंडा, शुक्रा मुंडा, तपन विशाल, निमाई डूली, सुखलाल हेंब्रम, राधेश्याम गेटी, शंकर साहू, सीमांत मान्ना, तरुण राणा, भानु मुंडा, देवेंद्र चंद्र बेरा, बसंती नायक, टुनटुनी नायक और श्रीकांत नायक समेत भारी संख्या में समर्थक शामिल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

