Search

 
 
 

Jamshedpur News: बालीगुमा में गुमटी की आड़ में गांजा व नशीले सिरप के धंधे पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालीगुमा स्थित एनएच-33 के किनारे एक गुमटी में छापेमारी की. पुलिस ने यहां से 2 किलो से अधिक गांजा और कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालीगुमा स्थित एनएच-33 के किनारे एक गुमटी में छापेमारी की. पुलिस ने यहां से 2 किलो से अधिक गांजा और कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया. उसके पास से 2 किलो 60 ग्राम गांजा, 100 एमएल की कोडीन युक्त सिरप की 7 बोतल और 3320 रुपये नकद मिले हैं.

 

Uploaded Image

छापेमारी में नशा कारोबार का आरोपी गिरफ्तार

बिस्किट-चॉकलेट की दुकान की आड़ में नशे का धंधा

ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि बालीगुमा में ‘किया कार शोरूम’ के पास एक गुमटी में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है. बाहर से यह गुमटी बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित होती है, लेकिन इसकी आड़ में गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बेची जाती है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सूचना के आधार पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई. पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई.


गुमटी की तलाशी में अलग-अलग पैकेट में रखा कुल 2.060 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसमें करीब 790 ग्राम गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में रखा था, जबकि 1.270 किलोग्राम गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में मिला. इसके अलावा ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल वाली 7 शीशी, गांजा बिक्री से मिले 3320 रुपये, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक Redmi स्मार्टफोन भी पुलिस ने जब्त किया.

 

पूछताछ में संगठित कारोबार का कनेक्शन

पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर आरोपी से पूछताछ में जुटी है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा की बिक्री का अवैध कारोबार चलाने की जानकारी दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही