Search

 
 
 

Jamshedpur News : अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन बोला- पर्याप्त है स्टॉक

डीसी राजीव रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें. बिना जरूरत ज्यादा खरीदारी करने से अनावश्यक दबाव बनता है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी होती है.
 
पेट्रोल पंप संचालकों व तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीसी-एसएसपी.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में पेट्रोल-डीजल की क्राइसिस की अफवाहों के कारण पैनिक की स्थिति बन गई है. पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर, जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल व गैस की कोई कमी नहीं है. सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

 

स्थिति को देखते हुए डीसी राजीव रंजन व एसएसपी पीयूष पांडेय ने समाहरणालय सभागार में तेल कंपनियों, पेट्रोल पंप संचालकों व पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों की वजह से सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुनी बिक्री दर्ज की गई है.

 

 

जरूरत के अनुसार ही खरीदें पेट्रोल-डीजल : डीसी

 

डीसी राजीव रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें. बिना जरूरत ज्यादा खरीदारी करने से अनावश्यक दबाव बनता है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी होती है. उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बोतल या कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने का निर्देश दिया. 


पेट्रोल पंपों पर भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावितः एसएसपी

 

एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगाने से यातायात व कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है. उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की. कहा कि केवल प्रशासन और आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.

 

तेल कंपनियों ने कहा- सप्लाई पूरी तरह सामान्य

 

बैठक में इंडियन ऑयल, एचपी, भारत पेट्रोलियम व जियो के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. सभी पंपों पर नियमित रूप से सप्लाई जारी है. प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सोशल मीडिया व पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही