Search

 
 
 

जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 16 मई से 14 जून तक मकानों का सूचीकरण

Ranchi: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज कार्यालय कक्ष में जनगणना 2027 की तैयारी के अंतर्गत प्रवेक्षकों और प्रगणकों को किट का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए.
 

Ranchi: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज कार्यालय कक्ष में जनगणना 2027 की तैयारी के अंतर्गत प्रवेक्षकों और प्रगणकों को किट का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना 2027 भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा संचालित की जा रही है.
जनगणना राष्ट्र की महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय व्यायाम है,जो देश की विकास योजनाओं, नीति-निर्माण और संसाधनों के उचित वितरण के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध कराती है.

वर्ष 2027 की जनगणना को पूर्ण रूप से डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा व्यापक तैयारी की गई है. हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO)  और मकानों की सूचीकरण की प्रक्रिया 16 मई से शुरू होगी, जो 14 जून 2026 तक चलेगी. इस दौरान प्रगणक क्षेत्र में प्रत्येक मकान, परिवार और स्थानों की सूची तैयार किये जायेंगे.

 

जिसमें सभी मकानों का चिन्हांकन और सूचीकरण,परिवारों की प्रारंभिक सूची तैयार करना,डिजिटल उपकरणों (टैबलेट/मोबाइल ऐप) के माध्यम से डेटा संग्रह किए जायेंगे. इसके लिए प्रगणकों और प्रवेक्षकों के बीच प्रशिक्षण सामग्री,आईडी कार्ड,डिजिटल उपकरण,फॉर्मेट,पेन, बैग बांटे गए. इसके साथ ही किट में जनगणना ऐप का प्रशिक्षण और उपयोग संबंधी गाइडलाइन भी जारी किए गए हैं. सभी कर्मियों को गोपनीयता बनाए रखने और सही जानकारी संग्रहित करने के भी निर्देश दिए गए.


इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची,कुमार रजत,जिला जनगणना अधिकारी रांची,शेषनाथ बैठा,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कांके, विजय कुमार,प्रवेक्षक व प्रगणक शामिल रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही