Search

 
 
 

Jamshedpur  News : बिरसानगर में चल रहा था साइबर ठगी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में पांच गिरफ्तार

Jamshedpur News : पुलिस ने मौके से 20 से अधिक मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, लैपटॉप और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है.पुलिस की यह कार्रवाई रामगढ़ में एक व्यक्ति से 43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान की गई. जांच में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने ओमनगर स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहां कथित तौर पर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था.
 
साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया

Jamshedpur News : शहर के बिरसानगर इलाके में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बिरसानगर जोन नंबर-2 बी स्थित ओमनगर, रोड नंबर-1 में रामगढ़ और जमशेदपुर साइबर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पांच युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. 

 

 

पुलिस ने मौके से 20 से अधिक मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, लैपटॉप और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है.पुलिस की यह कार्रवाई रामगढ़ में एक व्यक्ति से 43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान की गई. जांच में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने ओमनगर स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहां कथित तौर पर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. 

 

यह मकान टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का बताया जा रहा है.पुलिस ने मकान से पांच युवक-युवतियों को पकड़ने के साथ मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है. उससे मकान में चल रही गतिविधियों और आरोपियों से संबंध को लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मकान में देर रात तक लग्जरी गाड़ियों से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था. हालांकि, इस गतिविधि के पीछे साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित होने की जानकारी अब पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आई है.

 

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और लैपटॉप की जांच के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी की रकम के लेन-देन और दूसरे साइबर अपराधों में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है. पुलिस शुक्रवार को पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही