Search

 
 
 

Jamshedpur News: SIR में सुनवाई केंद्रों का डीसी ने किया निरीक्षण, दावा-आपत्ति प्रक्रिया जारी

Jamshedpur: उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सही और अपडेट रखना है. इसके लिए पात्र मतदाताओं को अपने नाम और अन्य निर्वाचक विवरण की जांच करनी चाहिए. यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसके विवरण में किसी तरह की गलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है
 

Jamshedpur: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत जमशेदपुर में दावा और आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है. मतदाताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई केंद्र बनाए गए हैं. इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को कई सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने समाहरणालय परिसर, स्वर्णरेखा भवन मानगो, जेएनएसी और प्रखंड कार्यालय जमशेदपुर में चल रही प्रक्रिया को देखा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अधिकारियों से ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से दावा-आपत्ति से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने दस्तावेजों की जांच, मतदाताओं को दी जा रही सहायता और सुनवाई की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के अलावा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ERO और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी AERO मौजूद रहे.

मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच करें

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सही और अपडेट रखना है. इसके लिए पात्र मतदाताओं को अपने नाम और अन्य निर्वाचक विवरण की जांच करनी चाहिए. यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसके विवरण में किसी तरह की गलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. प्रशासन की ओर से सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही