Jamshedpur : शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी तट से शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव को पड़ा देखा. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया.
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई होगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है,
इधर पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, खासकर आदित्यपुर समेत अन्य इलाकों से हाल के दिनों में किसी युवक के लापता होने या डूबने की सूचना की जानकारी जुटा रही है, ताकि उसकी पहचान की जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment