Search

 
 
 

Jamshedpur News : दिशा की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिया समय पर पूरा करने का निर्देश

सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में हुई इस  बैठक में जिले के सभी विधायक, मेयर, जिला परिषद सदस्य विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. जिले में चल रही विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.
 
दिशा की बैठक में भाग लेते सांसद, विधायक व अन्य.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में हुई इस  बैठक में जिले के सभी विधायक, मेयर, जिला परिषद सदस्य विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

 

बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई. सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई. सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं. विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया. कई क्षेत्रों में सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही