Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी की SI की नई राज्य वरीयता सूची, 4193 पदाधिकारी शामिल

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) संवर्ग के पदाधिकारियों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची-2026 नए सिरे से जारी कर दी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। इससे पहले 27 जनवरी 2026 को प्रकाशित वरीयता सूची को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था।
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) संवर्ग के पदाधिकारियों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची-2026 नए सिरे से जारी कर दी है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया. इससे पहले 27 जनवरी 2026 को प्रकाशित वरीयता सूची को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था.

 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार नई सूची में वरीयता 1 से लेकर 4193 तक पुलिस अवर निरीक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं. प्रोन्नति के माध्यम से नियुक्त हुए पुलिस अवर निरीक्षकों की आपसी वरीयता उनके मूल कोटि यानी आरक्षी या आशु सहायक अवर निरीक्षक में नियुक्ति तिथि के आधार पर तय की गई है. सूची में पहले स्थान पर दिनेश कुमार गुप्ता और अंतिम क्रमांक पर विनय कुमार भारती का नाम दर्ज है.

 

मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय डीआईजी, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया है कि सूची को अपने-अपने जिलों और इकाइयों में व्यापक रूप से प्रचारित-प्रसारित करें. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों से 15 दिनों के भीतर साक्ष्य के साथ आपत्ति आमंत्रित की गई है. तय समय सीमा के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.

 

पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि वरीयता सूची में दर्ज सूचनाओं का संबंधित पदाधिकारी की सेवा पुस्तिका और अन्य अभिलेखों से मिलान सुनिश्चित किया जाए. अगर किसी तरह की त्रुटि सामने आती है या किसी पुलिस अवर निरीक्षक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो उसकी सूचना साक्ष्य के साथ मुख्यालय को भेजी जाए, ताकि आवश्यक संशोधन किया जा सके. वहीं जिन जिलों या इकाइयों में कोई त्रुटि नहीं मिलेगी, उन्हें शून्य प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही