Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : वाहन जांच के दौरान टेंपो चालक व पुलिस में विवाद,यातायात बाधित

मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर रोड नंबर-15 के पास नेचर पार्क के समीप शुक्रवार को वाहन जांच अभियान के दौरान टेंपो चालक और पुलिस के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर रोड नंबर-15 के पास नेचर पार्क के समीप शुक्रवार को वाहन जांच अभियान के दौरान टेंपो चालक और पुलिस के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया. टेंपो चालक के साथ कथित मारपीट के आरोप के बाद बड़ी संख्या में चालक सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया.

 

जानकारी के अनुसार पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक टेंपो को रोककर उसके कागजातों की जांच की गई. जांच में कुछ दस्तावेजों की वैधता समाप्त पाई गई, जिसके बाद चालक को जुर्माना भरने के लिए कहा गया.

 

टेंपो चालक का आरोप है कि वह ऑनलाइन जुर्माना जमा करने के लिए तैयार था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी नकद राशि की मांग कर रहे थे. चालक के अनुसार इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में टेंपो चालक मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे चालकों से बातचीत की. काफी देर तक चली वार्ता और समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ, जिसके बाद यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकी.

 

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं टेंपो चालकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही