Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: मोबाइल को लेकर भाई-बहन में विवाद, लड़की ने ब्लेड से खुद को किया घायल

लड़की अपने परिवार के साथ साकची सब्जी मंडी क्षेत्र में रहती है और कचरा चुनकर गुजर-बसर करती है. मंगलवार शाम वह मोबाइल फोन देख रही थी. इसी दौरान उसका बड़ा भाई वहां पहुंचा और मोबाइल छीन लिया.
Advertisement
Advertisement
एमजीएम अस्पताल में इलाजरत लड़की.

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित सब्जी मंडी इलाके में मंगलवार की रात एक लड़की ने ब्लेड से वार कर खुद को घायल कर लिया. सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की अपने परिवार के साथ साकची सब्जी मंडी क्षेत्र में रहती है और कचरा चुनकर गुजर-बसर करती है. मंगलवार शाम वह मोबाइल फोन देख रही थी. इसी दौरान उसका बड़ा भाई वहां पहुंचा और मोबाइल छीन लिया. मांगने पर देने से साफ इनकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

 

इससे नाराज लड़की ने गुस्से में आकर ब्लेड से अपने हाथ और गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही