Search

 
 
 

Jamshedpur News : जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश

Jamshepur News :रैली के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया. लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने की अपील की गई.
 
जमशेदपुर डीसी

Jamshepur News : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. शनिवार को उपायुक्त के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई. जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित यह रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंची.

 

 

रैली के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया. लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने की अपील की गई.

 

इसके अलावा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति भी जागरूक किया गया.उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.

 

यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. अभियान के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि थोड़ी सी सावधानी न केवल उनकी, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जिंदगी भी बचा सकती है. रैली का मुख्य संदेश 'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा' रहा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही