Search

 
 
 

Jamshedpur News : युवाओं को प्रशिक्षण के बाद नौकरी दिलाने का होगा प्रयास- डीसी

डीसी ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों तक कौशल विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी राजीव रंजन.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं. इसी उद्देश्य से डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाने के लिए विशेष रणनीति बनाकर काम होगा.

 

डीसी ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों तक कौशल विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया.

 

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए डीसी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं की रोजगार स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को निजी कंपनियों, औद्योगिक संस्थानों व अन्य नियोजकों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं. युवाओं के प्लेसमेंट की नियमित निगरानी और अद्यतन डाटा तैयार रखने पर भी जोर दिया. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही