Search

 
 
 

Jamshepur News : वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jamshepur News :घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार को साकची बाजार आई थी. कुछ देर बाद वह शीतला मंदिर के पास एक दुकान के सामने बैठ गई. इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ी.
 
वृद्धा की संदिग्ध मौत

Jamshepur News : जमशेदपुर के साकची बाजार में मंगलवार दोपहर एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला शीतला मंदिर के पास एक दुकान के सामने बैठी थी. इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर पड़ी. आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार को साकची बाजार आई थी. कुछ देर बाद वह शीतला मंदिर के पास एक दुकान के सामने बैठ गई. इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ी. 

 

महिला अकेली थी और उसके पास कोई ऐसा जरूरी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. महिला ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी थी.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही