Search

 
 
 

Jamshedpur News : जमशेदपुर में NH पर निर्माण कार्य में लगी गाड़ी के धक्के से बुजुर्ग की मौत, विरोध में सड़क जाम

Jamshedpur News : काली पदो करमाकर पैदल जा रहे थे. इसी दौरान एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य में लगी एक गाड़ी ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया. काली पदो करमाकर की मौके पर ही मौत हो गई.
 
रोते-बिलखते परिजन और जुटी भीड़.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा स्थित एनएच-33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य में लगी गाड़ी  की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी काली पदो करमाकर (60 वर्ष) के रूप हुई है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. जाम के कारण एनएच-33 पर यातायात प्रभावित हुआ.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, काली पदो करमाकर पैदल जा रहे थे. इसी दौरान एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य में लगी एक गाड़ी ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया. काली पदो करमाकर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम शुरू कर दिया.


हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही