Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में हाथियों का उत्पात, खेतों में लगी फसलें नष्ट

बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में रविवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. छह हाथियों का झुंड मलय पातार, सुमन दास, रवि दास व हाड़ीबोंधु दास समेत कई किसानों के खेतों को निशाना बनाया. करीब एक एकड़ में लगी सब्जी व तैयार अन्य नकदी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया.
Advertisement
Advertisement
खेत में घुसा हाथी.

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में रविवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. छह हाथियों का झुंड श्मशान घाट के रास्ते गांव में घुसा और मलय पातार, सुमन दास, रवि दास व हाड़ीबोंधु दास समेत कई किसानों के खेतों को निशाना बनाया. करीब एक एकड़ में लगी सब्जी व तैयार अन्य नकदी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

 


ग्रामीणों ने शोर मचाकर मशाल जलाकर व पटाखे छोड़कर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही. झुंड फसलों को नष्ट करने के बाद ही वहां से प्रस्थान किया. इलाके में हाथियों की मौजूदगी ने दहशत का ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग सूरज ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं. किसानों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही