Search

 
 
 

Jamshedpur News : बरसात से पहले विकास योजनाएं पूरी करने पर जोर, डीसी ने अफसरों को दिए निर्देश

डीसी राजीव रंजन ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में विकास, जिला योजना व ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं, आवास निर्माण, मनरेगा व अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी राजीव रंजन.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के डीसी राजीव रंजन ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में विकास, जिला योजना व ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं, आवास निर्माण, मनरेगा व अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. सभी बीडीओ व सीओ को प्रखंड मुख्यालय में रहकर काम करने व आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

 

आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने प्लींथ लेवल और लिंटर स्तर तक लंबित निर्माण कार्यों को मई महीने के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया. अधिकारियों से कहा कि लाभुकों के साथ लगातार संपर्क बनाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और बाधाओं को तुरंत दूर करें. मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी बीपीओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक गांव में कम से कम पांच योजनाएं संचालित करना सुनिश्चित करें. ग्रामीण मजदूरों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने व लंबित योजनाओं को बरसात से पहले पूरा करने पर जोर दिया.

 

 

बैठक में डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि, नीति आयोग फंड, सांसद निधि और विधायक निधि से संचालित विकास एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई. डीसी ने सभी एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से योजनाएं पूरी करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग समेत सभी बीडीओ, सीओ, बीपीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही