Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और 95 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने गृहस्वामी शुभेंदु कुईला को दी, जो अपनी सड़क दुर्घटना में घायल मां के इलाज के सिलसिले में पत्नी संग जमशेदपुर में थे.
इसे भी पढ़ें:
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकद राशि के अलावा सोने की चूड़ी, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी कान की बाली और एक सोने के चेन अपने साथ ले गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है, हालांकि पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

