Jamshedpur News : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में चोरी घटनाएं बढ़ गई हैं. नए मामले में चोरों ने पदमा रोड स्थित एलआईटी टाइप क्वार्टर नंबर 65 को निशाना बनाया. परिवार के लोग मेला देखने गए थे, इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 5 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विश्वनाथ राणा शाम करीब 7:30 बजे घर में ताला बंदकर परिवार के साथ पास में लगे मेला देखने गए थे. रात करीब 8:50 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी के ताले भी टूटे थे. अलमारी में रखे सोने का गले का सेट, एक सोने की चेन और एक अंगूठी, छह जोड़ी चांदी की पायल, सात चांदी की अंगूठियां और चार बिछिया गायब चोर ले गए.
भुक्तभोगी विश्वनाथ राणा ने कदमा थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

