Jamshedpur News: सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल में मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण मंगलवार को अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया.
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

