Jamshedpur News : जमशेदपुर की केबुल बस्ती तीन नंबर लाइन में बुधवार को एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया. आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें
आग लगने की वजह गैस लीकेज बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान शकुंतला देवी का है. उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. गृहस्थी का सामान जल जाने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से पीड़ित शकुंतला देवी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है. साथ ही प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

