Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगी आग, धुएं से मची अफरा तफरी

Jamshedpur News : देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया. धुएं के कारण यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया.घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया. सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
 
टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1पर लगी आग
  • कुछ घंटे बंद रहा प्लेटफॉर्म

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. शॉर्ट सर्किट के कारण प्लेटफॉर्म के शेड में लगे बिजली के तारों की वायरिंग में आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया. धुएं के कारण यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया.घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया. सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म के शेड में लगी वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई. घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही