Search

 
 
 

Jamshedpur News : जुगसलाई में गणगौर मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जुगसलाई स्थित गणगौर मिष्ठान भंडार की उत्पादन फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई. घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
 
फैक्ट्री से उठता धुआं.

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित गणगौर मिष्ठान भंडार की उत्पादन फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया. इसके कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैली और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. आग और धुएं के गुब्बार से वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

 

 

 

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावनाओं पर जांच की जा रही है. प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. साथ ही फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही