Search

 
 
 

Latehar News : चंदवा में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

चंदवा थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदे एक 12 चक्का ट्रक व दो कारों को जब्त किया है. जांच में ट्रक पर पशु चारा की आड़ में रखीं अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं. दोनों कारों की डिक्की से भी अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं.
 
जब्त शराब की पेटियां.

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदे एक 12 चक्का ट्रक व दो कारों को जब्त किया है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रांची-मेदिनीनगर एनएच पर सासंग मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में चंदवा की ओर से एक स्कार्पियो (ओडी 23एच-7878), क्रेटा कार (जेएच 01जीए- 4979) और उसके पीछे 12 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया.


पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहनों को रोका. जांच में ट्रक पर पशु चारा की आड़ में रखीं अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं. दोनों कारों की डिक्की से भी अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं. पुलिस ने शराब ले जा रहे तस्कर सूरज कुमार (लातेहार), प्रकाश कुमार रवानी (नीमियाघाट, गिरीडीह),  राम कुमार पांडेय, (विष्णुगढ़, हजारीबाग),  गौतम कुमार  अलौदिया (चंदवा) व  छोटू कुमार यादव (सेंरेंदाग, हेरहंज) को गिरफ्तार कर लिया.  जबकि गिरोह का मुख्य सरगना रंजीत यादव उर्फ गोलू व ट्रक चालक भागने में सफल रहे.

 

 


पुलिस ने दोनों कारों से 180 एमएल की 15 पेटी शराब और ट्रक से 200 बोरी धान की भूसी, रॉयल चैलेंजर शराब (180 एमएल बोतल) की 290 पेटी, ऑल सिजन गोल्डॉन की 180 एमएल बोतल की 699 पेटी, मैक्डॉवेल (180 एमएल) की 20 पेटी व मैक्डॉवेल (750 एमएल) की 20 पेटी शराब जब्त की है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह,  एसआई राकेश कुमार महतो, संतदेव कुमार, अजीत कुमार, एएसआई राज कुमार दास सशस्त्रु बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही