Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News  : गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग, पड़ोसी पर जानलेवा हमले का आरोप

गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में मंगलवार  देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में मंगलवार  देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. मामले में अमन सिंह नामक युवक ने अपने पड़ोसी वीर सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

 

अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विक्की सिंह नशे और गलत संगति की वजह से बिगड़ता जा रहा था. अमन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह उसके भाई को गलत रास्ते पर ले जा रहा था. इसी बात को लेकर पहले उसने अपने भाई को समझाया और बाद में वीर सिंह को उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी.

 

शिकायत के अनुसार, मंगलवार 26 मई 2026 की शाम करीब 8:15 बजे वीर सिंह  बाइक से अमन के घर पहुंचा. उस समय अमन की मां राज कौर घर के बाहर बैठी थीं. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकाली और उनकी ओर गोली चला दी. हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गईं.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया गया है कि आरोपी जाते समय गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.अमन सिंह ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है. फिलहाल गोलमुरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही