Search

 
 
 

Jamshedpur News : कदमा में देसी कट्टा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा फार्म एरिया स्थित मैदान में कुछ लोग हथियार लेकर मौजूद हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देसी कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गई हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए करते थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविनाथ मछुआ, विनय हरपाल, संतोष, निहाल व अमित कुमार साहू के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा फार्म एरिया स्थित मैदान में कुछ लोग हथियार लेकर मौजूद हैं. सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित की. टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया.


उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गईं. पुलिस ने हथियार और गोलियों को जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए हथियार रखते थे. पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था. उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है. पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही