Search

 
 
 

Jamshedpur News : कार सवार पांच युवकों ने आधी रात मचाया उत्पात, लोगों से मारपीट व गाली-गलौज के आरोप

Jamshedpur News :स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट पर उतारू हो गए. आरोप है कि युवकों ने लोगों को डराया और उनसे उलझते रहे. करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही.
 
आधी रात युवको का हंगामा

Jamshedpur News : जमशेदपुर के साकची में सोमवार देर रात कार सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया. बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने रात करीब 12 बजे हुई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट पर उतारू हो गए. आरोप है कि युवकों ने लोगों को डराया और उनसे उलझते रहे. करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस का पीसीआर वाहन खड़ा था. स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को घटना की सूचना दी, तो पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही कार सवार युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की. इस दौरान उनकी कार की चपेट में आने से कई वाहनों को टक्कर लगने की बात सामने आई.

 

हालांकि, स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की तत्परता से युवक मौके से भागने में सफल नहीं हो सके. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर पांचों युवकों को पकड़ लिया गया. बताया जाता है कि इस दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी उलझने की कोशिश की. देर रात सड़क पर हुए इस हंगामे से लोगों में नाराजगी देखी गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही