Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में फूड सेफ्टी की छापेमारी, घटिया मिठाई कराया नष्ट

Jamshedpur News: बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में मंगलवार शाम फूड सेफ्टी की टीम ने कई खाद्य दुकानों का औचक और सघन जांच-पड़ताल की. इस दौरान बाजार के कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य मानकों के मामले में भारी कमियां पाई गईं. जिसके तहत कुछ मिठाई दुकानों में खराब और मिलावटी होने का संदेह होने पर मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया.
 
सामानों की जांच करते अधिकारी

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं की सेहत और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा की टीम ने जांच अभियान चलाया है. इसी कड़ी में बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में मंगलवार शाम फूड सेफ्टी की टीम ने कई खाद्य दुकानों का औचक और सघन जांच-पड़ताल की.

 

इसे भी पढ़ें:


 
इस दौरान बाजार के कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य मानकों के मामले में भारी कमियां पाई गईं. जिसके तहत कुछ मिठाई दुकानों में खराब और मिलावटी होने का संदेह होने पर मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया. इस अचानक हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से पूरे बाजार क्षेत्र के खाद्य और मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया.

 

कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसकते नजर आए. खाद्य सुरक्षा विभाग की यह टीम इस मामले में आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने में जुटी हुई है, ताकि त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही