Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में पुलिस ने एक कथित बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय निवासी प्रीतपाल सिंह के घर पर छापेमारी की.
इस दौरान जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से 7.5 लाख रुपये नकदी भी बरामद किए हैं. पकड़े गए सभी लोग जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि इस अड्डे पर रोजाना लाखों रुपये का दांव लगाया जाता था.गुप्त सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की.
पुलिस अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके जरिए जुआ अड्डे के संचालन, इसमें शामिल अन्य लोगों और यहां होने वाले लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है. फिलहाल, मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

