Jadugora News : एसबीसी तिलुरघुटू (जादूगोड़ा) द्वारा आयोजित गणेशोत्सव का घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन व झामुमो नेता बाघराय माड़ी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम में जादूगोड़ा एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे. अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.
इसे भी पढ़ें...
उद्घाटन समारोह के दौरान जगमगाती बिजली की रोशनी ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. इस अवसर पर एसबीसी क्लब तिलुरघुटू के सदस्य मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. क्लब की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया.
पूरे परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा. कार्यक्रम के बाबत क्लब के सदस्यों दीपक उरांव, संजय कालिंदी, राजेश्वर कालिंदी ने बताया कि गणेशोत्सव का आयोजन 1982 से श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक एकता के साथ किया जाता रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

