Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी के कागलनगर इलाके में सड़क पर चल रहे काम के दौरान घरेलू गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस पाइपलाइन गेल कंपनी की ओर से बिछाई गई है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आसपास के करीब 30 से 40 घरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है.
जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद गेल कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की जांच कर रिसाव पर काबू पाया. कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से को सुरक्षित करने के साथ गैस आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया. गेल कर्मचारियों के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर प्रभावित सभी घरों में गैस की सप्लाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद है. इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

