Jadugora News : जादूगोड़ा में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई. नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में स्थापित मां दुर्गा को विजयादशमी के दिन शोभायात्रा निकालकर भारी मन से विदाई दी गई. श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारा लगाते गुरा नदी घाट पहुंचे. अगले वर्ष मां से फिर आने की कामना के साथ भक्तिमय माहौल में मूर्तियों का विसर्जन किया गया.
इसे भी पढ़ें
विसर्जन जुलूस की अगुवाई नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के खान प्रबंधक मनोज कुमार, पीसी दास, प्रशांत महतो, सुब्रतो गोप, टीके माझी आरएन महतो, मनोज भक्त कर रहे थे. विसर्जन जुलूस में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

