Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: साकची सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान सोना का आभूषण गायब

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंची एक महिला डॉक्टर का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई.
Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंची एक महिला डॉक्टर का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई. 
जानकारी के अनुसार मानगो निवासी डॉ. आरती हाल ही में एक ज्वेलरी दुकान से करीब ढाई लाख रुपये का सोने का आभूषण खरीदी थी. वह साकची सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान जब वह पर्स से पैसे निकालकर सब्जी खरीद रही थीं, उसी समय उनका सोने का आभूषण कहीं गिर गया या फिर गायब हो गया.
कुछ देर बाद जब उन्हें आभूषण नहीं मिला तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की. काफी खोजबीन के बाद उन्होंने साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. अपनी शिकायत में डॉ. आरती ने दो सब्जी विक्रेताओं अहमद और राजेश गुप्ता पर संदेह जताया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता.
शिकायत मिलने के बाद साकची थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस मंडी के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही