Search

 
 
 

Jamshedpur News : हिमांशु हत्याकांडः पिता बोले- आरोपियों का एनकाउंटर होने के बाद ही उठेगा बेटे का शव

पिता अरविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने सिटी एसपी के सामने तीन मांगें रखी हैं. पहली मांग यह है कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए.
 
इसी बार के बाहर हुई थी हिमांशु सिंह की हत्या.



Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद से परिजन गुस्से में हैं. हिमांशु के पिता अरविंद सिंह ने मंगलवार को प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक परिवार हिमांशु का शव नहीं उठाएगा.

 

 

अरविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने सिटी एसपी के सामने तीन मांगें रखी हैं. पहली मांग यह है कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए. दूसरी मांग में उन्होंने हिमांशु की हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. वहीं तीसरी मांग के तहत उन्होंने सरकार से हिमांशु की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. उनका कहना है कि अब बहू ही उनके परिवार का सहारा है और उन्होंने उसे अपनी बेटी मान ली है.

 

पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या सिर्फ अपराधियों ने नहीं, बल्कि प्रशासन और अपराधियों की मिलीभगत से हुई है. उनका दावा है कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़े.

 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परिवार ने प्रशासन को बता दिया है कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक वे बेटे का शव नहीं उठाएंगे और अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे.

 

अरविंद सिंह के अनुसार, सिटी एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रशासन की ओर से जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा. हालांकि परिजनों का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपनी मांगों पर ठोस और त्वरित कार्रवाई चाहिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही